भारतीय योग संस्थान लखीमपुर नें मनाया धूमधाम से होलिकोत्सव

लखीमपुर खीरी , 111

लखीमपुर-खीरी, भारतीय योग संस्थान लखीमपुर नें स्थानीय सुशील वर्मा मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कालेज पटेल नगर में प्रातःकालीन सुरमई बेला में योगाभ्यास व होली मिलन समारोह बड़े खुशनुमा माहौल में अत्यन्त धूमधाम से मनाया l
कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश कुमार वर्मा "एडवोकेट "जिला प्रधान नें कीl मुख्य अतिथि हिमांशु वर्मा प्रबंधक, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर नीलम वर्मा प्राचार्या सुशील वर्मा मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कालेज तथा रामेंद्र वर्मा प्राचार्य आई०टी०आई० रहेl कार्यक्रम में प्रान्तीय प्रधान उत्तर प्रदेश पूर्वी नरेश चन्द्र वर्मा एवं संरक्षक सेवक सिंह आजमानी की गरिमामयी उपस्थिति नें चार चांद लगा दिएl  महिला जिला प्रधान अर्चना श्रीवास्तव, शिवराम वर्मा जिला मंत्री/चिकित्सक. डॉक्टर सुशीला सिंह महिला जिला संगठन मंत्री व सुमन वर्मा कार्य वाहक महिला जिला प्रधान नें मन्चासीन रहकर शोभा बढ़ाईl
माँ सरस्वती जी का पूजन वंदन माल्यार्पण से तथा सभी आगन्तुकों का तिलक वंदन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गईl
मंच पर आसीन सभी अतिथियों/अधिकारियों तथा क्षेत्रीय प्रधानो, मंत्रियों का बैज लगाकर स्वागत सम्मान किया गयाl 
सीमित योगाभ्यास गजराम सिंह व संकटा प्रसाद वर्मा  केन्द्र प्रमुख ने विधिवत संपन्न करायाl 
नगर लखीमपुर में तीन नई योग शाखाएं खुलने पर एक नए क्षेत्र के स्थापना की घोषणा जिला प्रधान द्वारा की गई जिसके अन्तर्गत राम टहल वर्मा को नए क्षेत्र का क्षेत्रीय प्रधान व डॉक्टर ओ०पी० श्रीवास्तव को क्षेत्रीय मंत्री नामित किया गया तथा इनके साथ-साथ हरविन्दर कौर  व ओम प्रकाश वर्मा को शिक्षक सम्मान से नवाजा गयाl इस अवसर पर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रधान कमल किशोर बरनवाल व अनिल वर्मा व अरविन्द वर्मा,       वी०के० वन्सवार क्षेत्रीय मन्त्री  की सराहना की गई l अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सर्वश्रेष्ठ भूमिका निर्वहन के लिए गुरुनानक केंद्र टीम व आयोजक सेवक सिंह आजमानी की भूरि भूरि प्रशंसा कर अंगवस्त्र भेंट किए गएl
कार्यक्रम में उमा शंकर त्रिवेदी कार्यकारिणी सदस्य व अनिल वर्मा शिक्षक का प्रशंसनीय सहयोग रहाl
होली पर्व पर गीत संगीत चुटकलों का दौर चला जिसमें राम दीन राठौर, डॉक्टर गिरीश वर्मा ने होली गीत सुनायाl डॉक्टर सुशीला सिंह ने गीत सुनाते हुए महिला दिवस पर विशेष ध्यान आकर्षित कियाl गोपाल जी गुप्ता ने चुटकुलों की झड़ी लगा दी। वीना मिश्रा व लक्ष्मी जायसवाल ने  बहुत सुन्दर भजन प्रस्तुत किया l सभी की पेशकश मनमोहक रहींl रोशनी वर्मा का होली गीत नृत्य सर्वाधिक सराहनीय रहाl सभी की प्रस्तुति ने काफी तालियां बटोरीl
शिवराम वर्मा ने योग साहित्य, योग मंजरी व स्वास्थ्य वर्धक औषधियों व सामग्री पर चर्चा कीl
मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, संरक्षक, प्रान्तीय प्रधान नें योग के सार गर्भित तथ्यों पर प्रकाश  डालाl अतिथियों को योग परिवार की तरफ से शाल, स्मृति चिन्ह भेंट किए गएl जिला प्रधान नें अतिथियों सहित कालेज प्रबंध तंत्र स्टाफ को इस असीम  सहयोग हेतु आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया l इसके साथ-साथ आए हुए सभी साधक साधिकाओ योग परिवार के सभी अधिकारियों सदस्यों को योग के प्रति समर्पण भाव संलग्नता के लिए धन्यवाद दिया  तथा ऐसे ही भाव बनाये रखने का अनुरोध किया l
कालेज प्रबंध तंत्र की तरफ से मंचासीन योग अधिकारियों को स्मृति चिन्ह स्वरूप दीवाल घड़ी सहित उपस्थित सभी को कैलेंडर भेंट किए गएl
आज कार्यक्रम में मुख्यतया जिले के सभी केंद्रों से साधक, साधिकाओ, केन्द्र प्रमुख, क्षेत्रीय प्रधान, क्षेत्रीय मन्त्री सहित सैकड़ो लोगो ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन  राजेश श्रीवास्तव "एडवोकेट " क्षेत्रीय मंत्री तथा मनोज वर्मा केंद्र प्रमुख ने बखूबी निभाया l
कार्यक्रम का समापन शांति पाठ पश्चात जलपान प्रसाद वितरण से हुआl

Related Articles

Comments

Back to Top