कोटखेरबा गांव मे लगे कैमरे से दूसरे दिन भी नही लगी बाघ की लोकेशन। वनकर्मी आस पास के गांवो मे जाकर ग्रामीणो को कर रहे सचेत।

लखीमपुर खीरी , 175

गोला गोकर्णनाथ खीरी।
वनकर्मी बाघ की लोकेशन के लिये कर रहे जबरदस्त गस्त। 
गोला गोकर्णनाथ खीरी। मोहम्मदी वनरेंज की बिलहरी बीट के कोटखेरवा गांव में बकरी चराने गई युवती पर बाघ ने पीछे से हमला कर दिया, जिसमें कोटखेरवा गांव निवासी 18 वर्षीय युवती राजप्रभा पुत्री लालता प्रसाद पर गन्ने के खेत से निकलकर अचानक हमला कर दिया जिससे युवती घायल हो गई,साथ मे गांव की अन्य महिलाओं व खेतो में काम कर रहे किसानों के शोर मचाने पर युवती को छोड़ दिया, लेकिन सरसों कटे खेत में चर रही बकरी पर झपट्टा मारकर दबोच लिया और पास के ही सुनील कुमार के गन्ने के खेत मे घुस गया। बकरी चरा रहीं महिलाओं मीना देवी, किरन राज,सोमा देवी,रामवती आदि ने घायल राजप्रभा को शोर मचाकर किसी तरह बाघ से बचाया।
इसके पश्चात वन क्षेत्राधिकारी महेशपुर निर्भय प्रताप शाही के आदेशानुसार बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिये चार नाइट विजन कैमरे लगाये गये थे, लेकिन दूसरे दिन भी बाघ की लोकेशन कैमरों मे कैद नही हुई है। जिसके चलते बाघ की लोकेशन हेतु तीन टीमो का गठन किया गया है जो तीनो टीमे विलहरी वन चौकी प्रभारी माया प्रकाश वर्मा व विजय सिंह की अगुवाई मे गांव के आस पास कांम्विग कर रही है, वही वन कर्मी आस पास के गाँव कपरहा,मूडा,पिपरिया,घरथनिया,
कोटबारा, देवकली मे जा जाकर ग्रामीणो को भी सचेत कर रहे है।

Related Articles

Comments

Back to Top