जिला पंचायत सदस्य वारिस अली अंसारी ने कराया रोज़ा इफ्तारी कार्यक्रम
लखीमपुर खीरी Mar 07, 2026 at 06:47 PM , 120गोला गोकर्णनाथ खीरी। 06 मार्च 2026। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर ईदगाह मैदान, गोला गोकर्णनाथ में जिला पंचायत सदस्य वारिस अली अंसारी की ओर से भव्य रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों, क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों और आम लोगों ने शिरकत की। इफ्तार के समय सभी ने एक साथ रोज़ा खोला और देश में अमन-चैन, तरक्की तथा आपसी भाईचारे की दुआ की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से माननीय सांसद उत्कर्ष वर्मा, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामपाल यादव, पूर्व विधायक विनय तिवारी, पूर्व महासचिव नरेश यादव, पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा, पूर्व प्रत्याशी पलिया प्रीतिंदर सिंह कक्कू, संजीव कुमार मुन्ना, जिला पंचायत सदस्य कैसर आलमी, क्षेत्र पंचायत सदस्य इश्तियाक खान, क्षेत्र पंचायत सदस्य गुड्डू, खुर्शीद खान, मौलाना जियाउल हक, मौलाना अहसान अली नूरी, मौलाना गफ्फार हादी, फूल सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में उलमा-ए-किराम व रोज़ेदार मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने रमज़ान के पवित्र महीने की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। अंत में सभी ने मुल्क में शांति और खुशहाली के लिए सामूहिक दुआ की।






_page-0001.jpg)
























Comments