आउटसोर्सिंग कर्मियों के स्थायीकरण पर उठे सवाल
लखीमपुर खीरी Mar 07, 2026 at 06:45 PM , 125सिंगाही-खीरी | नगर पंचायत सिंगाही में आउटसोर्सिंग कर्मियों के स्थायीकरण पर सवाल उठ रहे हैं।
नगर पंचायत सिंगाही में आउटसोर्सिंग कर्मियों के स्थायीकरण/नियमितीकरण को लेकर मामला गरमा गया है। स्थाई संविदा एवं ठेका सफाई कर्मचारी संघ, उ.प्र. ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोप लगाया है कि कुछ कर्मचारियों का बिना स्पष्ट शासनादेश के स्थायीकरण किया गया।
संघ का कहना है कि वर्ष 2018 से कार्यरत अन्य आउटसोर्सिंग कर्मियों को भी समान रूप से नियमित किया जाए। मामले में निष्पक्ष जांच और सभी पात्र कर्मचारियों को समान लाभ देने की मांग की गई है। प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की गयी है |






_page-0001.jpg)
























Comments