दो मौसेरे भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

लखीमपुर खीरी , 136

मोहम्मदी खीरी।
मोहम्मदी शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर आई हॉस्पिटल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार कर रौंद दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पुलिस ने इलाज के लिए मोहम्मदी सी एच सी पर भर्ती कराया  डॉक्टर ने जांच के दौरान एक को मृत घोषित कर दिया दूसरे को इलाज के लिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया जहां उसने भी दम तोड़ दिया है।
पुलिस के अनुसार महेशपुर निवासी गिरधारी 30 वर्षीय अपनी बाइक पर पीछे मौसेरे भाई सूरज 25 वर्षीय को बैठाकर रिश्तेदारी में गए थे शुक्रवार रात 8:30 बजे करीब घर वापस लौटते समय आई हॉस्पिटल के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए जिन्हें  आनन फानन में एंबुलेंस से इलाज के लिए मोहम्मदी सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया था डॉक्टर ने जांच के दौरान गिरधारी को मृत घोषित कर दिया था वहीं बाइक पर पीछे बैठे सूरज की हालत नाजुक होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया था जहां उसने भी इलाज के दौरान कुछ ही देर में दम तोड़ दिया था। मृतक के पास मिले दस्तावेजों से परिजनों को सूचना दी गई गिरधारी के शव की शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लखीमपुर भेजा गया है। जबकि दूसरे मृतक का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल शाहजहांपुर में हो रहा है।
 मृतक गिरधारी की पत्नी स्वीटी और अबोध पुत्र कमलेश और पुत्री कुसुम का रो रो कर बुरा हाल है। दूसरे मृतक सूरज के पिता छोटेलाल और मां सुनीता कहना है बड़ा पुत्र था जिसके विवाह की बात चल रही थी शायद ईश्वर को मंजूर नहीं था।
मृतकों के शवों की एक झलक देखने को उमड़ी भीड़ 
दोनों एक ही गांव में रहते थे आपस में सगे मौसेरे भाई थे। पोस्टमार्टम हाउस से शव गांव पहुंचे तो एक झलक पाने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई एक साथ दोनों की अर्थी उठते ही कोहराम मच गया दोनों का अलग-अलग जगह पर अंतिम संस्कार किया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top