पति की प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने जहर खाकर दी जान

लखीमपुर खीरी , 202

सिंगाही-खीरी। पति की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर एक नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सिंगाही क्षेत्र के ग्राम निबौरिया निवासी प्रज्ञा वर्मा (28) पत्नी नीरज वर्मा ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। बताया जाता है कि महिला का पति नीरज वर्मा आए दिन उससे गाली-गलौज और मारपीट करता था। आरोप है कि बीती रात भी पति ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की थी।
प्रताड़ना से परेशान होकर नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। देर रात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो ससुराल वाले उसे इलाज के लिए लखीमपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top