फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा की मौजूदगी में नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियां

लखीमपुर खीरी , 195

लखीमपुर खीरी। लखनऊ में शिक्षा, रचनात्मकता और भारतीय इतिहास का अनूठा संगम उस समय देखने को मिला, जब ‘मार्वल स्टेप्स लर्न क्रिएट अचीव प्री स्कूल एंड डे-केयर’, ई-ब्लॉक राजाजीपुरम द्वारा वार्षिक समारोह “द स्टार्स ऑफ मार्वल गैलेक्सी – एनुअल फंक्शन” का भव्य आयोजन भातखंडे संस्कृत महाविद्यालय, कैसरबाग में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद Jaya Prada की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, चार युगों के कालचक्र, ऋतुओं के परिवर्तन और चंद्रमा की शालीनता जैसे विषयों पर आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी वेशभूषा और आत्मविश्वास से भरे बच्चों के प्रदर्शन ने पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की माताओं ने भी होली के गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उत्साह का रंग भर दिया, जिससे समारोह और भी यादगार बन गया।
मुख्य अतिथि Jaya Prada ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मंच से प्रसिद्ध गायिका Lata Mangeshkar का गीत “यशोदा का नंदलाला, सबका दुलारा है” गाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। उन्होंने विद्यालय की प्रबंधक शालिनी सिंह और प्रधानाचार्या प्रेरणा धामी की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की।
विद्यालय की निदेशिका शालिनी सिंह और प्रधानाचार्या प्रेरणा धामी के सफल संचालन में आयोजित इस समारोह को अभिभावकों ने यादगार बताया और विद्यालय के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर पैरामेडिकल कॉलेज के प्रबंधक कुमार राम मोहन, छोटेलाल भोलानाथ सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्याम जी, ऑटोमोबाइल एवं पैथोलॉजी सेक्टर के प्रबंधक मानस अग्निहोत्री, शशि प्रभा, शिक्षक एवं समाजसेवी आलोक शुक्ला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, अभिभावक और समाजसेवी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top