प्रशासन की चेतावनी जनपद में पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरें 'भ्रामक', अफवाह फैलाने वालों पर एफ आई आर होगी दर्ज, सुनील मलिक।

लखीमपुर खीरी , 197

गोला गोकर्णनाथ खीरी। थानाध्यक्ष हैदराबाद सुनील मलिक ने यह संदेश जारी करते हुये बताया कि जनपद लखीमपुर खीरी प्रशासन ने सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीजल की किल्लत को लेकर चल रही खबरों का खंडन करते हुए इसे पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में ईंधन की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से जारी है। ​ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता ​प्रशासन द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि जनपद के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। सप्लाई चेन पूरी तरह सामान्य है और नागरिकों को घबराने की कतई,आवश्यकता नहीं है।
अफवाहों से बचें, न करें साझा ​जिलाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि ​सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही किसी भी अपुष्ट खबर पर विश्वास न करें। ​ऐसी भ्रामक सूचनाओं को आगे फॉरवर्ड या साझा न करें, जिससे जनता में अनावश्यक घबराहट पैदा हो।​कठोर कार्रवाई के निर्देश ​प्रशासनिक अधिकारियों ने सख्त चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स की निगरानी की जा रही है। जो भी व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करने या भ्रामक सूचना फैलाने का दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध तत्काल एफआईआर (FIR) दर्ज कर कठोर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top