*राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ*
लखीमपुर खीरी Mar 05, 2026 at 06:20 PM , 179पलिया कला (खीरी) बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल पलिया कला में आज 55 वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर इकाई प्रमुख ओ पी चौहान ने कर्मचारियों को बैच लगाकर शुभारंभ किया।
राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ 4 मार्च से 10 मार्च तक मनाया जाएगा, सुरक्षा सप्ताह के प्रथम दिन पर इकाई प्रमुख ओ पी चौहान ने कर्मचारी को बैच लगाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर सभी कर्मचारियों ने सुरक्षा दिवस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए बैज लगाए तथा जगह-जगह बैनर पोस्टर लगाए गए। शुभारंभ के अवसर पर विकास मलिक,संजीव दूवे, राजीव तोमर, यु के पांडेय,तनवीर अहमद, मनोज मिश्रा , सतीश श्रीवास्तव,शिव सिंह बजेठा सहित सभी कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments