गैंडे का बाघ ने किया शिकार उस पर बैठा रहा

लखीमपुर खीरी , 214

दुधवा में तालाब में घुसकर हमला किया, गर्दन चीरकर मांस खाया

 

लखीमपुर खीरी। दुधवा नेशनल पार्क में बाघ ने एक मादा गैंडे पर हमला कर दिया। मोटी चमड़ी की वजह से काफी देर तक उस पर पंजों से वार करता रहा। जबड़े में उसकी गर्दन दबा ली। थोड़ी देर में घायल गैंडे की मौत हो गई। इसके बाद बाघ उसके ऊपर चढ़कर बैठ गया। गर्दन चीरकर मांस खाता रहा।
गौरतलब है कि नेशनल पार्क के दक्षिण सोनारीपुररेंज स्थित गैंडा पुनर्वास केंद्र में 'राजेश्वरी' नाम की मादा गैंडा तालाब में आराम कर रही थी। तभी एक बाघ ने उस पर हमला कर दिया। 'राजेश्वरी' ने पलटवार किया, लेकिन बाघ ने उसकी गर्दन दबोच ली। गहरे घाव होने की वजह से उसकी मौत हो गई।
'राजेश्वरी' उन चार गैंडों में शामिल थी, जिसे बाड़े से खुले जंगल में छोड़ा गया था। गश्त के दौरान वन विभाग की टीम की नजर तालाब पर पड़ी। वहां पानी में आधे डूबे गैंडे पर बाघ बैठा हुआ था। गैंडा कोई हरकत नहीं कर रहा था। उन्होंने सबसे पहले तस्वीरें खींची। फिर बाघ को भगाया। तब तक गैंडा दम तोड़ चुका था।

Related Articles

Comments

Back to Top