थरबरन गंज में सरकश मुहल्ले वासियों ने पत्रकार के घर के सामने, जबरन नाली पाटकर जलभराव की स्थित पैदा की है

लखीमपुर खीरी , 138

सगीर अहमद खान से मुस्तफा वकील के घर तक, रास्ता निकलना मुश्किल 

लखीमपुर खीरी, 04 मार्च अब्दुल साड़ी सेन्टर के दरवाज़े के सामने गली में कथित मुहल्ले वासी द्वारा अवैध नाली निर्माण किया गया है। जिस से जलभराव की स्थित निरन्तर चली आ रही है। उस पर कतिथ प्रधान ने भी नाली पाटकर, व मार्ग पर अवैध पैकरिया निर्माण कर पानी अवरुद्ध कर दिया। अपने को कतिथ प्रधान कहलाने वाले ने पत्रकार रईस अहमद उस्मानी के मकान को कबाड़ बना कर रख दिया है। उक्त कतिथ प्रधान ने पत्रकार के मकान के पूरब  वाले रास्ते को नरक बना कर रख दिया है। पानी के निकास की नाली को पूर्णतया पाट दिया है। उक्त कतिथ प्रधान के कृत से थरबरन गंज में पत्रकार के पूरब वाले दरवाजे पर जलभराव की स्थित उत्पन्न हो गई है। इसी कथित प्रधान ने नवनिर्माण कर के काफी लम्बा छज्जा निकाल कर  पत्रकार के घर का कुदरती प्रकाश और नेचुरल हवा को रोक दिया है। 
गौर तलब है, कि यह नजूल की जमीन है। तब उक्त नजूल की जमीन पर नव निर्माण किस सक्षम अधिकारी की अनुमति से हो रहा है। किस निकाय से इस कतिथ प्रधान का नक्शा पास हुआ है। 
इस ज्वलंत प्रकरण पर एस.डी.एम. सदर लखीमपुर व नगर पालिका परिषद लखीमपुर को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए, और इस के मकान के कागजात व नक्शा देख कर न्यायोचित कार्यवाही करनी चाहिए। लेकिन अभी तक न ही इन अतिक्रमणकारियों पर, और न ही नाली उखाड़ने वालों को व मार्ग  पर  अवैध पैकरिया बनाने वालों पर ई.ओ.नगर पालिका लखीमपुर के द्वारा कोई नोटिस ही जारी किया है, और न ही इस अवैध नाली पटान व पैकरिया का धवस्तीकरण ही किया गया है।
पत्रकार का दरवाजा जलभराव भराव की वजह से गला जा रहा है, तथा पत्रकार के घर में सीलन और गन्दा पानी जा रहा है। और इस के साथ ही जनसामान्य को जलभराव की वजह से रास्ता निकलना भी मुश्किल बना हुआ है।

Related Articles

Comments

Back to Top