कलश यात्रा के साथ होगा श्रीराम नाम महायज्ञ का प्रारंभ

लखीमपुर खीरी , 140

 धौरहरा खीरी। धौरहरा क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलो में शुमार संत शिरोमणि महान संत तुलसीदास की कर्मभूमि रामबाटिका धाम में होने वाली प्रति वर्ष श्री राम नाम महायज्ञ की शुरुआत गुरुवार को कलशयात्रा के साथ होगी।इसके लिए कमेटी ने व्यापक इंतजाम के साथ तैयारियां पूरी कर ली है।
जानकारी के मुताबिक तराई क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलो में शुमार व संत तुलसीदास की कर्मभूमि रही रामबाटिका धाम में गुरुवार से 10 दिवसीय 27 लक्ष श्री राम नाम महायज्ञ संम्पन्न कराने के लिए कमेटी ने व्यापक तैयारियां पूरी हो गई। इस मामले में रामबाटिका धाम उत्थान समिति द्वारा बताया गया कि 6 मार्च को कलशयात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। कमेटी ने बताया कि 10 दिवसीय आयोजन में विशाल संत समागम,बरसाना मथुरा से आई मंडली द्वारा रासलीला व रामलीला मचंन के साथ रोजाना भंडारे के साथ यज्ञोपवीत संस्कार व निर्धन कन्याओं का विवाह जैसे कार्यक्रमो का आयोजन भी होगा।

Related Articles

Comments

Back to Top