जंगल से भटककर गांव में घुसा हिरन, मची अफरा-तफरी

लखीमपुर खीरी , 112

बेलरायां खीरी | जंगल से भटककर एक हिरन आज सुबह गांव भैरमपुर में घुस आया | जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। हिरन को गांव की गलियों में इधर-उधर दौड़ते देखा गया। कुछ लोग उसे देखने के लिए घरों से बाहर निकल आए, जबकि कई लोगों ने सुरक्षित दूरी बनाए रखी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हिरन को सुरक्षित पकड़ लिया। रेंजर भूपेंद्र सिंह के अनुसार, हिरन भोजन या पानी की तलाश में जंगल से भटककर आबादी क्षेत्र में आ गया होगा ।
  घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वन विभाग द्वारा हिरन को दोबारा सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है |

Related Articles

Comments

Back to Top