टायर फटने से अनियंत्रित ई-रिक्शा-ऑटो से टकराई, एक की मौत 9 घायल
लखीमपुर खीरी Mar 03, 2026 at 06:55 PM , 164(सुनहरा)
लखीमपुर-खीरी।उचौलिया नेशनल हाईवे पर उचौलिया और जंगबहादुरगंज के मध्य मोहद्दियापुर गांव के पास गाजियाबाद से आ रही एक ईको कार का टायर फट गया। इससे अनियंत्रित होकर कार रोड किनारे खड़े एक ई रिक्शा और एक टैंपो से टकरा गई।
इससे ईको कार सवार सीतापुर जिले के एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि ई-रिक्शा चालक और रोड किनारे खड़े तीन लोगों सहित कुल नौ लोग घायल हो गए। ईको कार गाजियाबाद से सीतापुर के तम्बौर थाना क्षेत्र के गांव खेरी पट्टी जा रही थी।गाज़ियाबाद से आ रही ईको कार में गांव खेरी पट्टी थाना तंबौर सीतापुर के छह लोग पंकज मिश्रा पुत्र बालकराम मिश्रा, प्रभात मिश्रा पुत्र माया प्रकाश, वैन चालक सुभाष शुक्ला पुत्र शत्रुघ्न शुक्ला, रामनरेश शुक्ला पुत्र शत्रुघ्न शुक्ला, चन्द्रशेखर शुक्ला पुत्र शत्रुघ्न शुक्ला, मनीष शुक्ला पुत्र उमेश शुक्ला सवार थे।नेशनल हाईवे पर मोहदियापुर गांव के पास टायर फटने से ईको कार अनियंत्रित होकर पास में खड़े एक ई-रिक्शा व एक टैंपो से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे। इसमें 55 वर्षीय चंद्रशेखर शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ईको चालक सहित उसमें सवार अन्य सभी पांचों लोग घायल हो गए।इसके अलावा ई-रिक्शा रिक्शा चालक मनोज पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम मोहनपुर बंगाली कालोनी थाना उचौलिया, मौके पर रोड किनारे खड़े मोहदियापुर निवासी विक्रम पुत्र उजागर, धर्मवीर पुत्र उमाशंकर, 15 वर्षीय अभिषेक पुत्र अनिल वर्मा घायल हो गए। मौके पर एनएचएआई की टीम, सेवा का जुनून की टीम और उचौलिया पुलिस भी पहुंची और राहत-बचाव के कार्य में जुट गई।आठ घायलों में को एम्बुलेंस से सीएचसी पसगवां भेजा गया जबकि गंभीर घायल पंकज मिश्रा को जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा गया। पुलिस ने हाइवे से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाइवे पर सुचारू रूप से यातायात बहाल किया। इस मौके पर बीते दिनों में एनएचएआई के अतिक्रमण हटाओ अभियान की प्रशंसा हुई क्योंकि यदि रोड किनारे अतिक्रमण न हटा होता तो और भी बड़ा हादसा हो सकता था।






_page-0001.jpg)
























Comments