शराब के नशे में कटीले तारों से घायल हुआ युवक
लखीमपुर खीरी Mar 03, 2026 at 06:58 PM , 213लखीमपुर-खीरी।भीरा कोतवाली क्षेत्र के बहादुर नगर गौरियां गांव में के बीच युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 20 वर्षीय युवक शराब के नशे में खेत के किनारे लगे तारों के एंगल से टकरा गया।
घायल युवक की पहचान राजगढ़ निवासी 20 वर्षीय संतराम के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विकास कुमार अत्यधिक नशे में था। संतुलन बिगड़ने के कारण वह खेत की मेड़ पर लगी लोहे की बाड़ से टकरा गया। इस टक्कर से उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। युवक को सड़क किनारे लिटाकर प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया गया। परिजनों को सूचना दी गई और घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है।






_page-0001.jpg)
























Comments