पेट्रोल पंप पर ट्रक के नीचे दबकर कर्मचारी की मौत
लखीमपुर खीरी Mar 03, 2026 at 06:52 PM , 242मोहम्मदी खीरी।
दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो जाने से पल झपकते दो परिवारों में होली और रमजान की खुशियां मातम में बदल गई। सूचना पर अस्पताल पहुंचे विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने दुख जताते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया हैं शवों के पोस्टमार्टम के लिए जिले के अधिकारियों से वार्ता की है।
मंगलवार को 3 बजे करीब मोहम्मदी शाहजहांपुर हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप पर मोहल्ला शंकरपुर छावनी निवासी पिंटू राठौर उर्फ प्रेम कांत 33 वर्षीय कार्यरत कर्मचारी परिसर में ट्रैकों को लाइन से खड़े कराते समय ट्रक के आगे खड़ा था अचानक चालक की गलती से ट्रक आगे बढ़ जाने से नीचे दब गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई आनंन-फानन में अन्य कर्मचारी एंबुलेंस से सरकार अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया परिजन अस्पताल पहुंच गए मृतक की पत्नी कांति बदहवास हालत में बच्चों को रो-रो कर बता रही है पापा अभी कपड़े और मिठाई लेकर आते होंगे सुनकर परिजनों का कलेजा फट रहा था। उसके अबोध दो पुत्र देव अभय और पुत्री काव्य गुमसुम मां की गोद में बैठे हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments