14 वर्ष के बच्चे को तेंदुए ने नोचकर मार डाला घर से 2 किमी दूर मिला बच्चे का शव शरीर पर मिले नाखूनों के निशान

लखीमपुर खीरी , 144

(अख्तर अली/शाजिफ हुसैन)


निघासन खीरी। तेंदुए ने 14 साल के किशोर को नोच कर मार डाला। लड़के की गर्दन पर गहरा जख्म है। शरीर पर कई जगह दांत और नाखूनों के निशान हैं। वह अपने घर से घूमने के लिए निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। मंगलवार सुबह उसका शव घर से 2 किमी दूर एक खेत में मिला। गांव वालों ने घटना की जानकारी वन
उत्तर निघासन वन रेंज के रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इलाके में एक तेंदुआ घूम रहा था। जिसने लड़के पर हमला किया है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। यह घटना जिला मुख्यालय से 75 किमी दूर तिकुनिया कोतवाली की है।घर से घूमने निकले राज कमल का शव रेलवे स्टेशन के पास मिला।जसनगर गांव के गुरुचरन सिंह के 14 साल का बेटा राज कमल सोमवार को घर से बाहर घूमने निकला था। लेकिन जब देर रात तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। मंगलवार सुबह खैरटिया गांव के पास उसका शव एक खेत में पड़ा मिला।गांव वालों ने बताया कि उसको तेंदुए ने मार डाला। राज कमल के गर्दन को नोचा गया था। उसके शरीर पर कई जगह नाखूनों के निशान थे। घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और पुलिस टीम भी पहुंच गई।उत्तर निघासन वन रेंज के रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इलाके में एक तेंदुआ कई दिनों से घूम रहा था। जिसने लड़के पर हमला कर दिया।तिकुनिया कोतवाल पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि तेंदुए के हमले से किशोर की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही है।जानकारी के मुताबिक मृतक किशोर के पिता गुरुचरन अक्सर बीमार रहते हैं। उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। बुढ़ापे का इलकौता सहारा उनका बेटा ही था। जिसे तेंदुआ खा गया।किसान नेता ने बताया कि लड़के का शव आज सुबह मिला है। उसकी गर्दन नोची हुई है।
किसान नेता गुरमीत सिंह रंधावा ने बताया कि लड़का इधर घूमने आया था। उस पर बाघ ने हमला कर दिया उसे मौत के घाट उतार दिया। परिवार के लोग रात भर खोज बीन में जुटे रहे। आज सुबह बच्चे का शव मिला 
वन विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। उन्होंने बताया कि जब तक वन विभाग के जिला स्तर के अधिकारी डीएफओ नहीं आती तब तक जूनियर अधिकारियों से कोई बात नहीं की जाएगी। पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिया जाए और लगातार इंसानों पर बाघ और तेंदुए के जो हमले हो रहे हैं उनके लिए वन विभाग कोई ठोस कदम उठाए।
किसान संगठन से जुड़े लोगों ने बच्चे के शव को मौके पर फ्रीजर में रख दिया है। किसानों का कहना है कि पोस्टमार्टम के लिए बॉडी तभी ले जाने देंगे जब मांगे पूरी होगी और डीएफओ मौके पर आए। तेंदुआ पकड़ा जाए साथ ही परिजनों को आर्थिक मदद दी जाए। एसडीएम राजीव निगम ने कहा कि परिजनों से बात की जा रही है। पीड़ित परिजनों को शासन स्तर से मिलने वाली सहायता राशि दिलाई जायेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top