नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी हुआ गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी , 171

गोला गोकर्णनाथ खीरी।मैलानी थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी के आरोप में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। मैलानी पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को हैदराबाद थाना क्षेत्र की नहर पटरी से दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 25 वर्षीय बृजेश कुमार  पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम किशुनपुर, थाना मैलानी के रूप में हुई है। उसे मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे ग्राम ममरी से पहले नहर पटरी, थाना हैदराबाद क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, मैलानी थाने में मु0अ0सं0 46/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 115(2), 333, 351(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 9(m)/10 के तहत मुकदमा दर्ज है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और पुलिस क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।गिरफ्तारी टीम में संसारपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह यादव और कांस्टेबल दिनेश कुमार शामिल थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top