अज्ञात कारणों से लगी आग में चार झोपड़ियां जलीं, नगदी व सामान राख
लखीमपुर खीरी Mar 02, 2026 at 06:35 PM , 117निघासन खीरी
क्षेत्र के एक गांव में रविवार को अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग में चार झोपड़ियां जलकर राख हो जीवी गईं। आग लगने से नगदी सहित घर-गृहस्थी का सारा सामान जल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताया जाता है कि संतोष पुत्र दुलारे के घर से अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते पास की अन्य झोपड़ियों तक फैल गई। आग की चपेट में आकर संतोष पुत्र दुलारे, पल्लू पुत्र दुलारे, दीपू पुत्र चंद्रर और रज्जन पुत्र कालिका की झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।
आग के दौरान घरों में रखे तीन गैस सिलेंडर भी जल गए, जबकि दीपू के घर का एक सिलेंडर फट गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दीपू के आवास निर्माण के लिए बैंक से लाए गए करीब 30 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन समेत घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।
ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।






_page-0001.jpg)
























Comments