होली एवं रमज़ान पर सुरक्षा कड़ी, तीन गांवों में पुलिस का फ्लैग मार्च।
लखीमपुर खीरी Mar 02, 2026 at 06:40 PM , 126गोला गोकर्णनाथ खीरी।
पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देश पर, होली और रमज़ान के अवसर को देखते हुए क्षेत्र में शांति‑व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
शनिवार को क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी ने प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह के साथ भारी पुलिस बल लेकर ग्राम जलालपुर, भूड़वारा और अलीगंज में फ्लैग मार्च निकाला।
अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान भीड़‑भाड़ और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए गश्त और फ्लैग मार्च बढ़ाए गए हैं, ताकि आमजन बिना किसी डर के पर्व मना सकें। स्थानीय लोगों से भी शांति बनाए रखने और किसी भी अप्रिय सूचना की तुरंत पुलिस को जानकारी देने की अपील की गई।
फ्लैग मार्च के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी को सराहा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों तक क्षेत्र में सतत निगरानी जारी रहेगी।






_page-0001.jpg)
























Comments