राइजिंग पंजाबी सिंगर प्रीत की नई एलबम मार्च में होगी रिलीज

लखीमपुर खीरी , 104

अमीरनगर/लखीमपुर खीरी। पंजाबी गीतों के राइजिंग सिंगर प्रीत सिंह आज पंजाबी गीतो में अपनी एक खास पहचान बना चुके हैं। सिंह अपने पंजाबी गीतो से यूपी से लेकर पंजाब तक धूम मचाएं है।प्रीत सिंह कहते हैं कि उनकी आवाज लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रही है। फैंस भी उनके गानों के रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। लखीमपुर जिले के गोला विधानसभा के एक छोटे से गांव सुभाषनगर में जन्मे प्रीत सिंह  सन् 2022 से पंजाबी गीत गा रहे हैं। सिंह का जन्म एक सामान्य सिक्ख परिवार में हुआ है।उन्होंने कड़ी मेहनत और संघर्ष के साथ पंजाबी सिंगिंग में अपने करियर की शुरुआत की किंतु अपनी काबिलियत के दम पर पंजाबी  गीतो में अलग पहचान बना डाली। प्रीत सिंह बताते हैं कि उन्होंने कई पंजाबी गीत गाए हैं।उनका पहला पंजाबी गीत 'यारियां' 13 जनवरी 26 को रिलीज हुआ था। इसके लिए फैंस ने उन पर खूब प्यार लुटाया है। इसके अलावा श्री सिंह सोसल प्लेटफार्म पर भी अपने पंजाबी गीतों के लिए चर्चित हैं।इसी बीच अब प्रीत सिंह की एक नई पंजाबी एल्बम 'बेड बॉय '6 मार्च को उनके आफीशियल युटुब चैनल 'preetsinghsaini07' पर रिलीज हो रही है।जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है।इस एल्बम के निर्माता एवं निर्देशक ब्ररार व लेखक फतेह सिंह हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top