मारपीट कर रुपया छीनने का आरोप सीसीटीवी फुटेज से पुलिस कर रही आरोपियों की पहचान
लखीमपुर खीरी Mar 01, 2026 at 06:50 PM , 125मोहम्मदी खीरी। कोतवाली के अमीर नगर चौकी क्षेत्र में कुंभी चीनी मिल में होली के पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में कैटरिंग का काम कर वापस लौट रहे कैफे के संचालक और सहयोगी ने मारपीट कर रुपया छीन लेने का आरोप लगाया है मामले में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने पीड़ितों के साथ कोतवाली पहुंचकर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है पुलिस मामले में जांच करते हुए सीसी फुटेज के साक्ष्य पर कुछ आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार कस्बा बाजार गंज निवासी राज अग्निहोत्री मोहम्मदी बस स्टैंड के पास एक कैफे चलाता है उसके यहां पार्टी करने आए कुछ लोगों द्वारा शराब पीने का विरोध किया था जिसकी खुन्नस को लेकर शनिवार को कुंभी चीनी मिल में आयोजित कार्यक्रम के समाप्त होने पर पिकअप से बचा सामान लेकर रात 11 बजे करीब वापस मोहम्मदी लौटते समय अमीर नगर के पास एक गाड़ी में सवार लोगों ने घात लगाकर ओवरटेक कर गाड़ी लगा दी और वाहन से खींचकर अपनी गाड़ी में डाल लिया और दोनो की बेल्टों से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था रविवार को कार्रवाई के लिए विधायक और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक शुक्ला के साथ पहुंचकर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की बात कही है।
सीओ अरुण कुमार सिंह के अनुसार मारपीट की घटना हुई है रुपया छीन लेने का आरोप संदिग्ध लग रहा है मामले में सीसीटीवी फुटेज के साक्ष्य पर आरोपियों को तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई है।






_page-0001.jpg)
























Comments