राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सामूहिक शाखा संगम का आयोजन हुआ

लखीमपुर खीरी , 189

लखीमपुर खीरी। 1 मार्च को धर्म सभा इंटर कॉलेज में लखीमपुर नगर की सभी शाखाओं का सामूहिक शाखा संगम का आयोजन किया गया। आज के शाखा संगम में लखीमपुर नगर की सभी शाखाओं ने दैनिक शाखा के स्वरूप को प्रदर्शित करते हुए सामूहिक रूप पर एकजुटता दिखाने का प्रयास किया तत्पश्चात डॉक्टर रामनरेश शर्मा जी सह प्रांत कार्यवाह समरसता विभाग जी का पाथेय सभी स्वयंसेवकों को  प्राप्त हुआ अपने उद्बोधन में डॉक्टर रामनरेश शर्मा जी ने संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पंच परिवर्तन के संबंध में अपनी बात रखते हुए शताब्दी वर्ष पर वर्ष भर के कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए सभी स्वयंसेवकों को अपने कार्य में गुणवत्ता लाने के लिए प्रेरित किया।
तदुपरान्त नगर प्रचारक राम सजीवन जी द्वारा प्रार्थना करवाने के बाद सभी आगंतुक स्वयंसेवक बन्धुओ को जलपान करवाने के पश्चात शाखा संगम कार्यक्रम का समापन किया गया।
आज के कार्यक्रम में जिला संघ चालक अवधेश जी, जिला सहकारवाह अमरेश जी,माननीय नगर संघ चालक अवधेश पुरी जी, नगर प्रचारक अमरेंद्र जी,नगर करवाह अरुण जी, नगर सहकारवाह विजय जी, दुर्गेश नंदन त्रिपाठी जी और नगर कार्यकारिणी के स्वयं सेवक बंधुओं के अतिरिक्त सभी स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Comments

Back to Top