मुंडन कार्यक्रम के दौरान गैस सिलेंडर फटने से लगी आग
लखीमपुर खीरी Feb 27, 2026 at 07:02 PM , 146लखीमपुर खीरी। थाना भीरा अंतर्गत मटेहिया गांव में शुक्रवार को एक गैस सिलेंडर फटने से दो घरों में आग लग गई। यह हादसा एक मुंडन कार्यक्रम के दौरान हुआ, जब खाना बनाने के लिए रखे तीन सिलेंडरों में से एक में आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो घरों का सामान जल गया, हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।आग से बिंद्रा प्रसाद पुत्र बिहारी और जसपाल पुत्र छोटेलाल के छप्परों को नुकसान पहुंचा और उनका समस्त घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे किसी बड़े हादसे को टाला जा सका।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष भीरा रोहित दुबे ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments