मां और दो बेटियों ने खाया जहर, दो की मौत, एक गंभीर
लखीमपुर खीरी Feb 27, 2026 at 07:05 PM , 157लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी थाना क्षेत्र के गांव काकोरी निवासी विजेंद्र कुमार की पत्नी 50 वर्षीय फूल कुमारी, पुत्री कंचन देवी 25, पुत्री निमिषा 19 ने जहर खा लिया। गंभीर अवस्था में परिजन तीनों को लेकर गोला सीएचसी आए, जहां फूल कुमारी और निमिषा को डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया। कंचन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पिता और भाई ने बताया कि विजेंद्र के बड़े पुत्र पवन कुमार की 4 दिसंबर को पूरनपुर मार्ग स्थित कजरी के पास सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। जिसे लेकर परिवार के लोग डिप्रेशन में थे। घर पर घटना के वक्त मृतक पुत्र पवन कुमार की पत्नी उसके दो बच्चे और मां-बेटियां थे। विजेंद्र और उनका छोटा पुत्र आशीष अपने काम पर भरिगवां गए थे। भरिगवां में विजेंद्र कुमार का आटा चक्की कारखाना है।






_page-0001.jpg)
























Comments