एसपी ने किया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण
लखीमपुर खीरी Feb 27, 2026 at 06:57 PM , 105लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डा0 ख्याति गर्ग द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन खीरी के परेड ग्राउंड पर शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों की परेड ड्रिल करायी गई। परेड में पुलिस लाइन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त समस्त पुलिसकर्मी एवं प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षी सम्मिलित हुए। निरीक्षण के पश्चात महोदया द्वारा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं स्वच्छ वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया। उसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में स्थित समस्त शाखाओ/ कार्यालयों का भ्रमण कर अभिलेखों का अवलोकन करते हुए प्रतिसार निरीक्षक व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। समस्त अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात महोदया द्वारा पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर मेस का निरीक्षण कर भोजनालयो में समस्त मूल भूत सुबिधाओं सहित भोजन की गुणवत्ता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments