अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, लाइसेंसी बंदूक लूटी 20-25 लोग घर में घुसे, पीड़ित ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग

लखीमपुर खीरी , 135

लखीमपुर खीरी। फरधान थाना क्षेत्र स्थित रूकनापुर माजरा कुशभरिया गांव में एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला हुआ है। हमलावरों ने उनकी लाइसेंसी बंदूक भी लूट ली। पीड़ित अधिवक्ता ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर न्याय और लूटी गई बंदूक की बरामदगी की मांग की है।
पीड़ित अधिवक्ता शैलेन्द्र पाण्डेय पुत्र राजाराम पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि यह घटना 5 नवंबर को हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ नामजद आरोपी करीब 20-25 अज्ञात लोगों के साथ उनके घर में घुस आए।
शिकायत के अनुसार, हमलावरों ने शैलेन्द्र पाण्डेय के साथ मारपीट की और जानलेवा हमला किया। उन्होंने घर में तोड़फोड़ भी की। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर उनकी लाइसेंसी बंदूक लूटकर फरार हो गए।घटना के बाद से अधिवक्ता शैलेन्द्र पाण्डेय और उनका परिवार दहशत में है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और लूटी गई बंदूक बरामद करने की मांग की है। अधिवक्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील भी की है।

Related Articles

Comments

Back to Top