आरएन इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न
लखीमपुर खीरी Feb 26, 2026 at 06:35 PM , 145लखीमपुर खीरी। तिकुनियाँ क्षेत्र में स्थित आर. एन. इंटरनेशनल स्कूल का 15वाँ वार्षिक उत्सव विद्यालय के प्रबंधक शिव कुमार गर्ग के कुशल नेतृत्व में अत्यंत भव्य एवं सफलतापूर्वक मनाया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया था, जिससे पूरे वातावरण में उत्सव का उल्लास झलक रहा था। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग एवं मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जगातार सिंह (पूर्व प्रधान) द्वारा फीता काटकर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय प्रबंधन समिति के मार्गदर्शन में दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। गणेश वंदना की प्रथम प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया, जिसे सिता साह के निर्देशन में तैयार किया गया था।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय अवस्थी एवं उपप्रधानाचार्य विक्रांत दीक्षित द्वारा कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा तैयार की गई। मंच संचालन सलमान इदरीशी ने प्रभावशाली ढंग से किया, जिससे कार्यक्रम निरंतर आकर्षक बना रहा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सरस्वती वंदना, “कभी तू छलिया लगता है”, “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” विषय पर आधारित नृत्य-नाटिका, गिद्दा नृत्य, “छोटे-छोटे सपने” तथा महाभारत पर आधारित प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास की सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक शिव कुमार गर्ग के साथ उनके छोटे भाई अजय गर्ग, तथा परिवार के सदस्य शुभम गर्ग एवं कार्तिक की विशेष उपस्थिति रही। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम की सफलता में शशांक दीक्षित, शैलेश शुक्ला, अर्चना शाक्य, अपराजिता मौर्य, सृष्टि गुप्ता, दीक्षा शर्मा सहित समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। प्रबंधक शिव कुमार गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के भव्य आयोजनों को करने का संकल्प लिया।






_page-0001.jpg)
























Comments