वृद्ध महिला की बंद पेंशन को सीडीओ ने तुरंत बहाल करने के दिए निर्देश
लखीमपुर खीरी Feb 26, 2026 at 06:30 PM , 163लखीमपुर खीरी। गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने एक वृद्ध महिला की बंद पेंशन तुरंत बहाल करने के निर्देश दिए। महिला अपनी पेंशन बंद होने की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची थी। बताया गया कि वृद्ध महिला काफी समय से अपनी समस्या के समाधान के लिए भटक रही थी। सीडीओ अभिषेक कुमार की नजर उस पर पड़ी। महिला ने भावुक होकर बताया कि समाज कल्याण विभाग ने उसकी पेंशन बंद कर दी है और वह कई बार कार्यालय के चक्कर लगा चुकी है।मामले की गंभीरता को समझते हुए सीडीओ ने तत्काल महिला से संबंधित दस्तावेज अपने हाथ में लिए। उन्होंने इन कागजातों को जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय भिजवाते हुए पेंशन तुरंत बहाल करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने अधिकारियों को यह भी स्पष्ट निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जाए।सीडीओ की इस त्वरित और संवेदनशील पहल से वृद्ध महिला की आंखों में आंसू आ गए। उसने प्रशासन का आभार व्यक्त किया। जनपद में इस घटना की चर्चा है और लोग प्रशासन की सक्रियता की सराहना कर रहे हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments