टीईटी परीक्षा अनिवार्य करने के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन,दिया ज्ञापन

लखीमपुर खीरी , 156

लखीमपुर खीरी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में 2011 से पूर्व के शिक्षकों की टीईटी परीक्षा अनिवार्य करने के विरोध में टीचर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के बैनर तले सैकड़ो शिक्षकों ने किया विशाल धरना प्रदर्शन किया।
बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर 2011 के पूर्व में नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग उठाई।
ज्ञापन में शिक्षकों ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 27 जुलाई 2011 से लागू किया गया था। अधिनियम के अनुसार इस तिथि के बाद नियुक्त होने वाले शिक्षकों के लिए टी.ई.टी. उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया, जबकि इससे पूर्व नियुक्त शिक्षकों को इस अनिवार्यता से मुक्त रखा गया था।
शिक्षकों का कहना है कि मा0 सुप्रीम कोर्ट के 1 सितम्बर 2025 के निर्णय के बाद अब देश के सभी राज्यों में अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए भी सेवा में बने रहने अथवा पदोन्नति के लिए टी.ई.टी. उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसे शिक्षकों ने “पूर्व प्रभाव से लागू किया गया अन्यायपूर्ण निर्णय” बताते हुए कड़ा विरोध जताया।
शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय से जुलूस निकाल कर नारेबाजी की और  विकास भवन के गेट पर प्रधानमंत्री को संबोधित तहसीलदार को ज्ञापन दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top