दो बाईकों की भिड़ंत में चार घायल

लखीमपुर खीरी , 168

धौरहरा खीरी। कोतवाली क्षेत्र से निकले सिसैया ढखेरवा हाईवे पर दोपहर बाद लगभग तीन बजे दो बाईकों की आमने सामने हुई भिड़ंत से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। फिलहाल सभी घायलों की हालत चिंताजनक है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र से निकले सिसैया ढखेरवा हाइवे पर क़स्बा धौरहरा के निगम बिल्डिंग मेटेरियल के सामने दोपहर लगभग तीन बजे सिसैया चौराहे की तरफ से आ रहे लवकुश पुत्र अम्बिका निवासी गौरिया थाना पढुवा व सचिन पुत्र आज्ञात,रिसू पुत्र रामखेलावन व एक अन्य निवासी ग्राम ढखेरवा तम्बौर सीतापुर शादी समारोह में शामिल होने अमेठी आये थे वापसी में हुई भिड़ंत से चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए।लोगों द्वारा आनन फानन में सभी को सीएचसी धौरहरा भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को गंभीर हालत में जिला मुख्यालय भेज दिया।इस मामले में सीएचसी अधीक्षक रवि सिंह के मुताबिक सभी लोग बगैर हेलमेट होने की वजह से गंभीर हालत में इसीलिए भेजा गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top