शांति कमेटी की बैठक हुई

लखीमपुर खीरी , 177

धौरहरा खीरी। हिन्दुओं की होली व मुस्लिम समाज के त्योहार ईद उल फितर एक साथ  पड़ने से शासन व जिला प्रशासन के निर्देश पर कोतवाली परिसर में एसडीएम व क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में शान्ति कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया बैठक में क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में दोनों धर्मों के लोगों की मौजूदगी रही।
जानकारी के मुताबिक शासन व जिला प्रशासन के निर्देश पर कोतवाली परिसर में बुधवार को एसडीएम शशीकांत मणि व सीओं शमशेर बहादुर सिंह ने की निगरानी में परिसर में आयोजित शान्ति कमेटी का आयोजन हुआ जिसमें क्षेत्र के दोनों धर्मों के सैकड़ों लोगों के साथ संबंधित गांवों के प्रधानों की मौजूदगी रही।बैठक में कोतवाल रविन्द्र सोनकर ने आपस में मिलकर दोनों त्योहार मनाने के साथ बच्चों को रोकने की अपील की। बैठक में सी ओं व एसडीएम ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।बैठक में चेयरमैन नगर पंचायत धौरहरा नफीस खान, रामकुमार शर्मा,भगवती प्रसाद शुक्ल, अरुण शुक्ला, अशोक शुक्ला सहित सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रही।

Related Articles

Comments

Back to Top