फिल्म रिलीज होने से पहले विवादों में
लखीमपुर खीरी Feb 25, 2026 at 07:30 PM , 183धौरहरा खीरी। फिल्म रिलीज होने वाली जिसका टाइटल है यादव जी की लव स्टोरी।जी हां इस फिल्म में पात्रो द्वारा किए जा रहे वार्तालाप में यादव समाज के साथ साथ अन्य वर्ग की जनभावनाओं को आहत करने का आरोप है।इसी प्रकार फिल्म के प्रदर्शन होने से पहले यादव समाज के सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन बुधवार को एसडीएम धौरहरा को सौंपा गया।
जानकारी के मुताबिक देश में रिलीज होने वाली फिल्म यादव ज़ी की लवस्टोरी प्रकाशन होने से पहले विवादों की श्रेणी में आ गई है।इसी कड़ी में बुधवार को यादव समाज के सैकड़ों लोगों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम धौरहरा शशीकांत मणि को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि फिल्म निर्देशक ने समाज को अपमान जनक व व्यंग्यात्मक ढंग से प्रस्तुत करने की आशंका के चलते सामाजिक समरसता,आपसी भाईचारे व संविधान में प्रदत्त अधिकारों जाति, धर्म,वर्ण व वर्ग के लिए अपमान जनक व नकारात्मक भाषा का प्रयोग किया गया जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद समाज के लोगो की मौजूदगी रही।






_page-0001.jpg)
























Comments