*नामांकन के अंतिम दिन दो पर्चे दाखिल,अध्यक्ष पद में भी सामने आए वीरेंद्र*
लखीमपुर खीरी Feb 25, 2026 at 07:09 PM , 155*अंकेक्षक पद पर अखिल श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री के लिए सर्वेश यादव निर्विरोध हुए निर्वाचित*
निघासन खीरी
लखीमपुर
तहसील अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के एक एक पर्चा दाखिल हुआ है।अध्यक्ष के लिए वीरेंद्र भदौरिया और उपाध्यक्ष पद में अरुण गुप्ता ने पर्चा दाखिल किया।इसके अलावा बुधवार को अंकेक्षक पद पर अखिल श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री पर सर्वेश यादव निर्विरोध चुने गए है।इसके अलावा अध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र भदौरिया और चंद्रकेश मिश्र आमने सामने है।मंत्री पद के लिए राजू गिरी,महेश पांडे,मो लतीफ के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।बुधवार को अरुण गुप्ता के द्वारा उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन होने से अब सोने लाल के बीच आमने सामने काटे की टक्कर होने की उम्मीद है। इस बाबत जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी डीपी सिंह, मयंक वर्मा तथा रामकुमेश यादव ने बताया कि बुधवार को तीन बजे तक अध्यक्ष के लिए एक उपाध्यक्ष पद के लिए एक पर्चा दाखिल हुआ है।गुरुवार को नामांकन पत्र की वापसी और जांच प्रक्रिया शुरू होगी।9 मार्च को चुनाव होगा।






_page-0001.jpg)
























Comments