चोरी की बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
लखीमपुर खीरी Feb 25, 2026 at 07:05 PM , 144निघासन खीरी
कोतवाली पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।
कोतवाल महेशचंद्र के नेतृत्व में निघासन पुलिस टीम ने बुद्धीपुरवा मोड़ तिराहे के पास चेकिंग के दौरान दो युवकों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजीत सिंह (30) पुत्र तीरथ सिंह निवासी ग्राम गदनिया थाना संपूर्णानगर तथा रूस्तम सिंह (22) पुत्र स्व. राम गुलाम निवासी ग्राम पढ़ुआ मजरा त्रिकौलिया थाना संपूर्णानगर, जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments