नितिन हत्याकांड, मृतक के पिता ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग
लखीमपुर खीरी Feb 23, 2026 at 06:25 PM , 223लखीमपुर खीरी। सलेमपुर क्षेत्र में हुए गोलीकांड के मृतक युवक के पिता सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए एक शिकायती पत्र दिया गौरतलब है कि चन्दीदीनपुरवा निवासी मनिशंकर अवस्थी ने बताया कि उनके पुत्र नितिन अवस्थी उर्फ आशीष की 20 फरवरी की रात सलेमपुर क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नितिन एक मौरंग व्यापारी के यहां मुनीम का काम करता था और राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के सामने किराए के कमरे में रहता था।परिजनों का आरोप है कि मृतक पर लगभग 1.20 लाख रुपये का हिसाब बकाया था। इसी बात को लेकर आरोपी उससे रंजिश रखते थे। आरोप है कि घटना से पहले आरोपियों ने नितिन को फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।शिकायती पत्र के अनुसार, घटना वाले दिन शाम करीब सात बजे आरोपी अपने साथियों के साथ मृतक के कमरे पर पहुंचे। उन्होंने नितिन को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां शव छोड़कर फरार हो गए। घटना में प्रयुक्त वाहन भी अस्पताल परिसर में पाया गया था।






_page-0001.jpg)
























Comments