श्रीपीठ पर होगा होलिकोत्सव का भव्य आयोजन, बच्चों एवं महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों , नव संवतसर फलादेश के साथ होगा रंगारंग हास्य कवि सम्मेलन का आगाज
लखीमपुर खीरी Feb 22, 2026 at 06:43 PM , 140-इच्छुक प्रतियोगी बच्चों, मातृशक्ति एवं कविगणों को किया जा रहा आमंत्रित
पलियाकलां-खीरी। होलिकोत्सव पर्व पर श्रीपीठ मोहल्ला बाजार,पलिया कलां खीरी में आध्यात्मिक श्रीकुल सेवा संस्थान द्वारा होलीकोत्सव के शुभ अवसर पर 05 मार्च 2026 को अपराह्न 12:00 बजे बच्चों का श्लोक वाचन, धार्मिक संस्कार एवं शंख वादन प्रतियोगिताये होंगी, दोपहर 2:00 बजे महिलाओं की भजन एवं गायन प्रतियोगिताये,सायं 4:00 बजे नवसंवत्सर पर संवत वाचन एवं श्रवण होगा जिसमें ग्रह एवं नक्षत्रों की गणना के आधार पर वर्ष फल का फ़लादेश बताया जायेगा एवं प्रतियोगिता के उत्कृष्ट प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया जायेगा।
होलीकोत्सव पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं एवं रंगारंग हास्य कवि सम्मेलन में प्रतिभाग करने के इच्छुक बच्चे एवं मातृशक्ति एवं कविगणों से आग्रह है कि मो0 नम्बर 9450193009/ 9415166076/9125541056/9956686741/9839120818 पर अथवा श्रीपीठ मोहल्ला बाजार, पलिया जनपद खीरी पर अपना निःशुल्क पंजीकरण करवा सकते हैँ।






_page-0001.jpg)
























Comments