एआई सहित T20 वर्डकप तक की प्रगति पर प्रधानमंत्री ने की चर्चा

लखीमपुर खीरी , 151

गोला गोकर्णनाथ खीरी।
प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ,मन की बात, करते है उसी क्रम में आज 131वें मन की बात के कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने अपने नवीन बूथ संख्या 230 पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को सुना। आज मन की बात के 131वें कार्यक्रम में ,मोदी जी ने कहा,कई देशों के लीडर, इंडस्ट्री लीडर, इनोवेटर और स्टार्ट-अप सेक्टर से जुड़े लोग AI इम्पैक्ट समिट के लिए भारत मंडपम में एक साथ आए।
,विभिन्न देशों की टीम से T20 वर्डकप खेल रहे खिलाड़ियों के बारे में कहा,भारतीय जहां भी जाते हैं, वे अपनी मातृभूमि की जड़ों से जुड़े रहते हैं और अपनी कर्मभूमि, यानी जिस देश में वे रहते और काम करते हैं, उसके विकास में योगदान देते हैं।
,आगे उन्होंने कहा,"आज देश गुलामी की निशानियों को पीछे छोड़ रहा है और भारतीय संस्कृति से जुड़ी निशानियों को महत्व देने लगा है।
,किसानों की प्रसंशा करते हुए कहा," मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि हमारे किसान अब सिर्फ प्रोडक्शन पर ही नहीं, बल्कि क्वालिटी, वैल्यू एडिशन और नए मार्केट पर भी ध्यान दे रहे हैं।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा विनोद वर्मा, वरिष्ठ नेता अशोक सक्सेना, भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, कुम्भी मण्डल अध्यक्ष  रविन्द्र कटियार, नगर मंत्री धीरज बाजपेयी,विनोद वर्मा एड. नगर उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा,महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा,महामंत्री गीता दुबे, सरिता गौढ,शक्ति केन्द्र प्रभारी विमलेश वर्मा, बूथ अध्यक्ष मनोज बाथम,सोनू त्रिवेदी, प्रदीप खतौलिया, संजीव गुप्ता,युवा मोर्चा नगर महामंत्री हिमांशु सिंह, अरविन्द सिंह,शक्ति केन्द्र संयोजक तेज प्रकाश शुक्ला, काके सहगल,जुगुल किशोर दीक्षित,अविनाश गुप्ता, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top