8 फुट लंबा अजगर पेड़ पर फंसा विभाग ने रेस्क्यू कर सुरक्षित छोड़ा
लखीमपुर खीरी Feb 22, 2026 at 06:35 PM , 148शलखीमपुर खीरी। रविवार को दोपहर करीब 12 बजे रवही पेट्रोल पंप के पास एक खजूर के पेड़ पर फंसे लगभग 8 फुट लंबे अजगर को वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
गौरतलब है कि रवही पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे लगे एक खजूर के पेड़ पर विशाल अजगर फंसा हुआ देखा गया। अजगर को पेड़ पर देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।सूचना मिलते ही वन विभाग की पांच सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पेड़ की ऊंचाई और अजगर की स्थिति के कारण बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण था। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम अजगर को सुरक्षित पेड़ से नीचे उतारने में सफल रही।रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। वन विभाग के कर्मचारियों ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए बचाव कार्य पूरा किया। पकड़े गए अजगर की लंबाई 7 से 8 फुट बताई गई है।
वन दरोगा सतीश कुमार ने बताया कि अजगर को सुरक्षित पकड़ने के बाद उसे वन क्षेत्र के एक सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है, जहाँ वह अपने प्राकृतिक वातावरण में रह सकेगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर स्वयं कार्रवाई न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचित करें।इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन से स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।






_page-0001.jpg)
























Comments