बिजली के तारों से झुलसे एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत एसडीएम ने किया मौके का मुआयना

लखीमपुर खीरी , 140

धौरहरा खीरी। गत दिवस बैगास भरते समय बिजली के तारों से झुलस कर घायल हुए नाबालिग बताए जा रहे दो मजदूरों में से एक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। रविवार को एसडीएम धौरहरा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए तथा सहायक श्रम आयुक्त ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए घटना की आख्या मांगी है।
ज्ञात हो कि शनिवार को मां वैष्णो शुगर इंडस्ट्री महादेव में काम कर रहे दो किशोर अवस्था के मजदूर जिन्हें नाबालिग बताया जा रहा है गाड़ी में बैगास भरने के दौरान बिजली के तार से उलझकर बुरी तरह झुलस गए थे जिन्हें आनन फानन में घायल को जिला चिकित्सालय ओयल ले जाया गया।जहां चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया था जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मालूम हो कि तहसील क्षेत्र से निकले सिसैया ढखेरवा हाइवे के किनारे ग्राम महादेव पोस्ट अमेठी में मां वैष्णो शुगर इंडस्ट्री ग्राम पंचायत कफारा निवासी रिंकू पुत्र राम मनोरथ भार्गव व अजय  पुत्र लेखराम करिगहा करीब दो बजे खडी गाड़ी में बैगास भरने के दौरान चालक द्वारा गाड़ी बढ़ाने के चलते दोनों लोग बिजली के तारों से बुरी तरह झुलस कर इस हादसे का शिकार बन गए। मामले में जांच जारी है। एसडीएम धौरहरा शशिकांत मणि ने बताया की घटना स्थल पर गए थे ट्रक चालक की लापरवाही से यह घटना हुई है।

Related Articles

Comments

Back to Top