*परिवहन विभाग(ए0आर0टी0ओ0 आफिस) लखीमपुर-खीरी में आज दिनाकं 20 फरवरी 2026 एकबारीय कर जमा किए जाने के संबंध में परिवहन मेले का किया गया आयोजनः-*

लखीमपुर खीरी , 198

*- परिवहन आयुक्त महोदया उत्तर प्रदेश द्वारा दिये गये निर्देशो के अनुपालन में उक्त मेले का आयोजन।*

 

लखीमपुर खीरी, 20 फरवरी 2026 

उत्तर प्रदेश शासन, परिवहन अनुभाग-4 की अधिसूचना सं0 2/2026/86/तीस-4- 2026-8(19)/2009टी0सी0 लखनऊ दिनांक 30 जनवरी,2026 के क्रम में उत्तर प्रदेश मोटर यान कराधान अधिनियम,1997 की धारा 4 की उपधारा (1-क) के अधीन परिवहन यानो पर एक बारीय कर जमा करने के सम्बन्ध में दो दिवसीय मेला का आयोजन परिवहन कार्यालय,लखीमपुर-खीरी में किया जा रहा है  आज दिनांक 20.02.2026 को परिवहन कार्यालय, लखीमपर-खीरी स्थित ग्राम पहाड़ापुर के परिसर में एक बारीय कर(वन टाइम टैक्स) के सम्बन्ध में लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से डॉ कौशलेंद्र यात्री/मालकर अधिकारी के नेतृत्व में उक्त मेले का  आयोजन किया गया। उक्त कैम्प में श्री संजय कुमार सम्भागीय निरीक्षक(प्राविधिक) एवं कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित हुए तथा उक्त कैम्प में जनपद के वाहन स्वामियों एवं ट्रांसपोर्टरो द्वारा  प्रतिभाग किया गया। उपस्थित लोगो को यात्री/मालकर अधिकारी एवं सम्भागीय निरीक्षक द्वारा एक बारीय कर जमा करने के तरीके एवं उनके लाभ के बारे में जानकारी दी गयी। डॉ कौशलेंद्र ने उक्त मेले का नेतृत्व करते हुए वाहन स्वामियों को अवगत कराया की उत्तर प्रदेश शासन की मंशा अनुरूप अब यदि कोई व्यावसायिक वाहन स्वामियों अपनी 7500 किलोग्राम तक के वाहन पर अब सिर्फ एक बार कर जमा कर सकते है जिससे उन्हें अब हर माह जमा किए जाने वाले टैक्स की देयता से छुटकारा मिल गया है जिससे वाहन स्वामियों में काफी हर्षौल्लास दिखा इस अवसर पर 05 वाहन स्वामियों द्वारा  एक बारीय कर जमा किया गया एवं 18 वाहन स्वामियों द्वारा कल जमा करने हेतु आश्वासन दिया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top