*लखीमपुर खीरी के 1123 किसानों के खातों में फसल बीमा योजना की राशि, आपदा मित्रों को मुख्यमंत्री ने प्रदान की बीमा पॉलिसी*

लखीमपुर खीरी , 151

*मुख्यमंत्री ने जिले के आपदा मित्रों को प्रदान की बीमा पॉलिसी, किया सम्मानित*

*NIC में हुई सीएम कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग, बड़ी संख्या में शामिल हुए लाभार्थी*

लखीमपुर खीरी, 21 फरवरी। शनिवार को राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान जनपद लखीमपुर खीरी के पीएम फसल बीमा योजना के 1123 लाभार्थियों के खातों में 26,06,225.05 रुपये ऑनलाइन हस्तांतरित किए गए। साथ ही जिले के 09 आपदा मित्रों को मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बीमा पॉलिसी प्रदान कर सम्मानित किया।

युवा आपदा मित्रों का दल डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में सुबह ही बस के जरिए लखनऊ पहुंचा। इस दल में एसडीएम शुभेंदु शेखर के साथ युवा आपदा मित्र हाजरा फातिमा, विवेक पाल, शोभित कुमार चौहान, दीक्षा वर्मा, सुखमन कौर, नीरज कुमार, पलक मिश्रा, मीनू देवी और महक श्रीवास्तव शामिल रहे।

लखीमपुर खीरी  में एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल के माध्यम से लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना कार्यक्रम में वर्चुअली हिस्सा लिया। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह और जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में लाभार्थियों ने कार्यक्रम को लाइव देखा और मुख्यमंत्री के संदेश को सुना।
कार्यक्रम में लाभार्थियों के खाते में राशि के ऑनलाइन हस्तांतरण और आपदा मित्रों के सम्मान ने जिले में खुशियों की लहर दौड़ा दी।

Related Articles

Comments

Back to Top