युवक का शव ट्रैक किनारे मिला सीतापुर जाने के लिए कहकर घर से निकला था
लखीमपुर खीरी Feb 19, 2026 at 06:20 PM , 127लखीमपुर खीरी जनपद में एक युवक का शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला है। सदर कोतवाली क्षेत्र के डीसी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी ब्लॉक नंबर 20 निवासी 23 वर्षीय अमित का शव लखीमपुर रेलवे स्टेशन के आगे ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक किनारे बरामद हुआ। अमित 18 फरवरी की शाम करीब 5 बजे घर से सीतापुर जाने की बात कहकर निकला था।परिजनों के अनुसार, अमित अविवाहित था और मजदूरी कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। वह चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसकी दो बड़ी बहनें ज्योति और खुशबू विवाहित हैं, जबकि छोटा भाई शिवम अविवाहित है। पिता राजेश भी मजदूरी करते हैं।मृतक के पिता राजेश ने बताया कि अमित के घर से निकलने के बाद रात लगभग 7 बजे उसका शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस घटना से क्षेत्र में दुख का माहौल है।






_page-0001.jpg)
























Comments