अदालती आदेश के बावजूद खेत में जोताई महिला ने कोतवाली में दी तहरीर
लखीमपुर खीरी Feb 18, 2026 at 05:30 PM , 131पलिया कला (खीरी)। भूमि विवाद के एक मामले में न्यायालय के आदेश के बावजूद विपक्षी द्वारा खेत में ट्रैक्टर चलाकर जोताई करने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने पलिया कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तहसील कलीनगर, जनपद पीलीभीत के ग्राम शाहगढ़ निवासी ज्ञान कौर पत्नी स्वर्गीय मोहन सिंह ने पलिया कोतवाली में दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी भूमि से संबंधित वाद न्यायालय उपजिलाधिकारी, पलिया में विचाराधीन है। प्रार्थिनी के अनुसार उक्त भूमि ग्राम पटिहन तहसील पलिया कला में स्थित है।
महिला का आरोप है कि विपक्षी लवप्रीत सिंह पुत्र शम्भू सिंह निवासी ग्राम पटिहन द्वारा भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि न्यायालय द्वारा विपक्षी को नाजायज हस्तक्षेप से रोके जाने का आदेश पारित किया जा चुका है। इसके बावजूद विपक्षी द्वारा खेत में ट्रैक्टर चलाकर जोताई की जा रही है। रोके जाने पर उक्त लोग मारपीट करने पर आमादा होते हैं।
पीड़िता ने मांग की है कि उन्हें शांतिपूर्ण कब्जे में कृषि कार्य करने दिया जाए और विपक्षी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए।
इस संबंध में कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।






_page-0001.jpg)
























Comments