*डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएँ*

लखीमपुर खीरी , 123

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में जिले के सभी विद्यार्थियों को सफलता और उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।

डीएम ने कहा कि प्रिय विद्यार्थियों, यह समय आपके मेहनत और प्रयास का सबसे महत्वपूर्ण परीक्षण है। डर और तनाव को पीछे छोड़, आत्मविश्वास और लगन के साथ परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करें। याद रखिए, आपकी मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाएगी। 

उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से भी अपील की कि वे बच्चों का उत्साह बढ़ाएँ, उन्हें सकारात्मक ऊर्जा दें और इस परीक्षा यात्रा में उनका सहारा बनें। डीएम ने विद्यार्थियों को यह संदेश भी दिया कि हर कठिनाई, हर चुनौती केवल आपके उज्ज्वल भविष्य की तैयारी है। धैर्य, लगन और आत्मविश्वास से आप हर लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। लखीमपुर खीरी के छात्र अपनी प्रतिभा और मेहनत से नयी ऊँचाइयाँ छुएँ।

Related Articles

Comments

Back to Top