आकाश इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों ने जेईई मेन में किया शानदार प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी Feb 18, 2026 at 05:45 PM , 92लखीमपुर खीरी। आकाश इंस्टिट्यूट की शाखा के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि संस्थान के दो विद्यार्थियों ने जेईई मेन 2026 के अपने पहले ही प्रयास में शानदार सफलता प्राप्त की है। कक्षा 12वीं में अध्ययनरत छात्र शौर्य गुप्ता ने 98.51 परसेंटाइल तथा प्रखर वर्मा ने 93.44 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर जेईई मेन 2026 उत्तीर्ण किया है। दोनों विद्यार्थी वर्तमान में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहे हैं इस अवसर पर इसी वर्ष जेईई मेन क्वालिफाई करने वाले ग्रीन फील्ड स्कूल के पूर्व छात्र शौर्य अवस्थी (98 परसेंटाइल) को भी सम्मानित किया गया। संस्थान द्वारा सभी सफल विद्यार्थियों को पुष्पगुच्छ एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आकाश इंस्टिट्यूट, लखीमपुर के निदेशक आलोक मिश्रा एवं दीपक पुरी ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्थान, शिक्षकों, अभिभावकों एवं पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि संस्थान से चयनित 5 विद्यार्थियों में से 2 विद्यार्थियों ने जेईई मेन 2026 उत्तीर्ण कर यह सिद्ध किया है कि सही मार्गदर्शन और परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
संस्थान के सह-निदेशक मिहिर शंकर मिश्रा एवं अभय पुरी ने बताया कि उनका उद्देश्य अपने ही शहर में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा एवं उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, ताकि विद्यार्थियों को दूर शहरों में जाकर पढ़ाई करने की आवश्यकता न पड़े। इससे विशेषकर बालिकाओं के अभिभावकों की सुरक्षा संबंधी चिंताएँ भी समाप्त हुई हैं। योग्य शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को हर कदम पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ शिक्षक डॉ. सुबोध मिश्रा जी एवं नगर के वरिष्ठ व्यापारी रमेश अग्रवाल जी “जिला महामंत्री आशु मिश्रा जी एवं जिला मंत्री रामजी दीक्षित जी ने भी विद्यार्थियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए तथा उन्हें अनुशासन, परिश्रम और निरंतर अभ्यास के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया।
संस्थान परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आकाश इंस्टिट्यूट लखीमपुर में neet २०२६ की तैयारी के लिए २९ मार्च से शॉर्ट टर्म बैच भी प्रारंभ हो रहे हैं , जिसके लिए पंजीकरण २५ फ़रवरी से प्रारम्भ होंगे।






_page-0001.jpg)
























Comments