मासूम से दुष्कर्म के आरोपी की दुकान पर चला बुलडोजर, बीएनएस व पॉक्सो में मुकदमा दर्ज
लखीमपुर खीरी Feb 17, 2026 at 05:35 PM , 120पलिया (खीरी)। पलिया में नगर पालिका गेट के सामने छह वर्ष की मासूम बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी सद्दाम पुत्र समीउल्ला के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को बुलडोजर कार्रवाई की। नगर पालिका गेट के सामने संचालित उसकी बाल काटने की दुकान को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
दरअसल सोमवार की रात पलिया में नगर पालिका गेट के सामने पलिया के मोहल्ला इकराम नगर निवासी एक मुस्लिम नाई सद्दाम पुत्र समीउल्ला ने छह साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसको लेकर जनता में आक्रोश भर गया और विभिन्न संगठनों ने पलिया थाने का घेराव कर लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया था।
थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (बलात्कार) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 3 ख/4 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है और आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
बता दें कि पलिया नगर में ये पहली बुलडोजर कार्रवाई की गयी है। छह साल की मासूम के साथ हुई इस तरह की शर्मनाक घटना के बाद नगर में आक्रोश का माहौल बना हुआ था और लोग कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
मंगलवार को प्रशासनिक टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीन की मदद से दुकान का टीन शेड और ढांचा गिराकर ध्वस्त कर दिया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments