मासूम से छेड़छाड़ के आरोपी को भेजा गया जेल दुकान पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने दिखाई सख्ती
लखीमपुर खीरी Feb 17, 2026 at 05:40 PM , 130पलिया में छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है। मंगलवार को प्रशासनिक टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपी की दुकान पर बुलडोजर चलाया, जिसके बाद विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
मोहल्ला इकरामनगर निवासी सद्दाम पुत्र समीउल्ला ने सोमवार की रात मासूम से छेड़छाड़ की थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 65/2 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 3 ख/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आज प्रशासनिक अमला आरोपी की दुकान पर पहुंचा और उसकी दुकान पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जमा रही और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी गई।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की सख्ती का स्वागत करते हुए दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।






_page-0001.jpg)
























Comments