सक्रिय हुआ बैट्री चोरों का गिरोह, मैक्सिमो से बैट्री पार
लखीमपुर खीरी Feb 17, 2026 at 05:32 PM , 164(निर्जेश मिश्र)
पलियाकलां खीरी। पलिया नगर में इन दिनों बैट्री चोरों का गिरोह तेजी से सक्रिय होता दिखाई दे रहा है। आए दिन खड़े वाहनों से बैट्री चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे वाहन स्वामियों में दहशत का माहौल है।
बीती रात्रि नगर के दुधवा रोड के पास खड़ी नगर निवासी महेश गुप्ता की मैक्सिमो गाड़ी को चोरों ने निशाना बना लिया। सुबह जब वाहन स्वामी मौके पर पहुंचे तो गाड़ी की बैट्री गायब मिली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि घटना स्थल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां कैद हुई हैं। फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी नगर के विभिन्न मोहल्लों से कई वाहनों की बैट्रियां चोरी हो चुकी हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से लोगों में आक्रोश है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते गिरोह पर अंकुश नहीं लगाया गया तो चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments