डीएम व एसपी ने कोतवाली का किया निरीक्षण नागरिकों की समस्याएं सुनकर दिए निर्देश
लखीमपुर खीरी Feb 14, 2026 at 06:30 PM , 142(सुनील शर्मा)
लखीमपुर खीरी। कानून-व्यवस्था और शिकायत निस्तारण को मजबूत करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने शनिवार को कोतवाली सदर का निरीक्षण किया। इस दौरान, दोनों अधिकारियों ने थाना परिसर में आयोजित "थाना समाधान दिवस" में फरियादियों की समस्याओं को सुना।
जिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए संयुक्त टीमें बनाई जाएं। इन टीमों को मौके पर जाकर जांच करनी होगी और शत-प्रतिशत, समयबद्ध व निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को थाना समाधान दिवस में आए प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि जिन मामलों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से होना है, उनमें संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समय पर कार्रवाई की जाए।निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली सदर कार्यालय, मालखाना, बंदीगृह, मिशन शक्ति केंद्र और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव को दुरुस्त रखने और सभी प्रविष्टियों को अद्यतन बनाए रखने के निर्देश दिए अधिकारियों ने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और रिकॉर्ड प्रबंधन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं मिल सकें।






_page-0001.jpg)
























Comments